नियति का क्रूर खेल देखिए, जिस घर में पांच दिन बाद सेहरा बंधना था, वहां अब अर्थी उठने की तैयारी है। यह दर्दनाक घटना बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने शादी वाले घर के उल्लास को उम्र भर के दुख में बदल दिया।

शनिवार देर रात NH 333-B पर एक अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है।



बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर करारी पंचायत (वार्ड नंबर-9) निवासी पंकज यादव का 20 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार उर्फ प्रिंस शनिवार शाम अपनी नई बाइक से हीरा टोल जीरोमाइल की ओर जा रहा था।



इसी दौरान रघुनाथपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।














Be First to Comment