कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र स्थित मोहना चांदपुर गांव में देर रात हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। 28 वर्षीय शरीफा खातून की उस समय हत्या कर दी गई, जब नकाबपोश हमलावर उनके घर में घुस आए।

परिवार का दावा है कि अपराधियों का असली निशाना उनके पति एहतेशाम हुसैन थे। घटना के वक्त पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। अंधेरे में हमलावरों ने गलती से शरीफा को ही निशाना बना लिया और गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।



गोली चलने के बाद जब घर में हड़कंप मचा तो हमलावर घबराकर भाग निकले। जल्दबाजी में वे अपना पिस्तौल घटनास्थल पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। एहतेशाम हुसैन ने इस वारदात को सोची-समझी साजिश बताया है।



उनका कहना है कि पुराने पारिवारिक विवादों के चलते उन्हें पहले भी परेशान किया गया था। उनके अनुसार, यह हमला उसी रंजिश का नतीजा हो सकता है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

















Be First to Comment