Press "Enter" to skip to content

आधी रात में पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने जाकर किया सरेंडर

बिहार के जमुई जिले से एक नृशंस हत्याकांड की खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने थाना पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरा इलाका कांप गया है।

जानकारी के अनुसार, टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला की है। मृतक पत्नी की पहचान तरन्नुम के रुप में हुई। वहीं आरोपी पत्नी की पहचान मोहम्मद इरफान अंसारी के रुप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तरन्नुम और इरफान की शादी आठ साल पहले हुई थी। इरफान शराब का आदी है। शराब के नशे में पत्नी के साथ रोजाना मारपीट करना आदत बन गई थी। वहीं मामला पंचायत तक भी पहुंचा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

नशे में धुत इरफान ने रात में फिर आपा खो दिया। उसने धारदार हथियार से तरन्नुम का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी टाउन थाना पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *