बिहार सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में गया जी में महाबोधि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री (गृह) सम्राट चौधरी ने किया.

उन्होंने कहा कि NDA सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हो ताकि आम लोगों को इलाज के लिए दूसरे जिलों या राज्यों में न जाना पड़े. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महाबोधि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल गया के साथ-साथ आसपास के जिलों के लोगों के लिए भी बड़ी सौगात है.


यह संस्थान एडवांस मेडिकल फेसिलिटी के साथ-साथ क्वालिटी एजुकेशन भी देगा. उन्होंने बताया कि यहां सीमित समय में ही बेहतर सुविधाएं तैयार की गई हैं, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल स्थापित किए जाएं.

आने वाले तीन सालों में राज्य में आठ से अधिक नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. इससे न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, बल्कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी बिहार को नई पहचान मिलेगी.





















Be First to Comment