Press "Enter" to skip to content

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

बिहार के पूर्णिया जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना ने दोनों दोस्तों की जिंदगी छीन ली।

परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। दोनों युवकों के मां-बाप गहरे सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार देर रात बायसी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित पूरब चौक के पास हुआ। मृतकों की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बरसौनी निवासी अरुण मंडल के 19 वर्षीय पुत्र बादल मंडल और कोचेली निवासी अरविंद विश्वास के 22 वर्षीय पुत्र बादल कुमार के रूप में की गई है।

सोमवार की शाम दोनों दोस्त एक शादी में शामिल होने निकले थे। देर रात वापस लौटते समय  उनकी बाइक की रफ्तार इतनी तेज गति में थी कि चालक का वाहन पर नियंत्रण न रहा और बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर जमीन पर धड़ाम से गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों की सांसे मौके पर ही थम गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया से दुर्घटना का कारण बाइक की अत्यधिक तेज रफ्तार माना जा रहा है। घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। इस हादसे ने दोनों परिवारों के इकलौते चिराग बुझा दिए हैं। पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *