बिहार में भागलपुर जिले में एक बस और दो छोटी गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। घटना भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र की है।

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ.नवल किशोर चौधरी ने बताया कि इस क्षेत्र के रेलवे ढाला के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग -31 पर खगड़िया से आ रही एक निजी बस और दो छोटी गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई।



इस घटना में दोनों गाड़ियों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा अन्य छह घायल हो गए। उक्त गाड़ियां नवगछिया से नारायणपुर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से सभी घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



मृतकों में दो की पहचान अरविंद मंडल एवं कुणाल कुमार के रुप में हुई है और दोनों कटिहार तथा खगड़िया जिले का रहने वाला था। जबकि अन्य दो की पहचान भागलपुर जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के भिट्टा गांव निवासी 35 वर्षीय पूरमी देवी और उनके पति 40 वर्षीय सुनील दास के रूप में हुई है।



















Be First to Comment