Press "Enter" to skip to content

भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

बिहार में एक भीषण सड़क हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर के कारण हुआ।

वहीं इस दर्दनाक हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि तीन युवकों की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बक्सर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोइनीभान गांव के समीप हुआ है। यह हादसा दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतकों में से एक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सूर्य देव कुमार के रूप में की गई है। दूसरे मृतक की पहचान कैमूर जिले के चंदेश गांव निवासी 24 वर्षीय उपेंद्र कुमार और तीसरे की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद सैफ के रूप में हुई है। वहीं चौथे युवक की पहचान बनारपुर गांव निवासी रितेश के रूप में की गई है। 

चारों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घायल शख्स का नाम रूपेश है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *