बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देश की रक्षा करने वाले एक पूर्व सैनिक ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए अपने पड़ोसी की जान लेने की कोशिश की। पैसों के लेनदेन के विवाद में एक रिटायर्ड फौजी ने सरेआम फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

गनीमत रही कि इस हमले में पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फौजी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सराय थाना क्षेत्र के बोअरिया गांव का है। पीड़ित रणधीर कुमार सिंह के अनुसार, रिटायर्ड फौजी बृजेश कुमार सिंह ने करीब पांच साल पहले उनके पिता से कुछ रुपये उधार लिए थे।



पीड़ित का दावा है कि उधार ली गई राशि पहले ही चुकाई जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी बृजेश सिंह जबरन 4 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा था। आरोप है कि जब पीड़ित परिवार ने अवैध वसूली का विरोध किया, तो बृजेश सिंह अपने भाइयों के साथ हथियारबंद होकर उनके घर धमक पड़ा।



गाली-गलौज और विवाद बढ़ने पर फौजी ने अपनी बंदूक से 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया।

















Be First to Comment