Press "Enter" to skip to content

लड़की को जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर किया यौन उत्पीड़न, इसके बाद फरार हो गए

बिहार के बक्सर जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही नाबालिग लड़की को 3 दरिंदों ने जबरन पकड़ा और फिर सुनसान जगह ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बक्सर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम आर्य ने बताया, ‘‘मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण भी कराया जा रहा है।” एसपी ने इस मामले पर विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार किया।

पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार की सुबह उस समय घटी जब पीड़िता अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ट्यूशन पढ़ने जा रही थी।

सोनबरसा पुलिस थाना के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘तीन लोगों ने भाई-बहन को डांगौली पुल के पास रोका और लड़की को जबरन एक सुनसान स्थान पर ले गए तथा यौन उत्पीड़न करने के बाद फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता भाई के साथ नजदीकी पुलिस थाने गई और आपबीती बताई।” अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *