बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है और मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने चेताया है कि उत्तर बिहार में कोहरे का असर और बढ़ सकता है। अगले दो दिनों तक सुबह के समय हलक़े से मध्यम कोहरे की स्थिति रहेगी, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है।

पूर्णिया में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 500 मीटर तक पहुंच गई। वाहन चालकों को सुरक्षित दूरी और कम गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। Patna Meteorological Centre के अनुसार, एक Active Western Disturbance के प्रभाव से राज्य के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होने की संभावना है।


अगले 4–5 दिनों में रात का तापमान लगभग 3°C तक नीचे जा सकता है। विभाग के मुताबिक, दिसंबर का महीना पिछले साल से ज्यादा ठंडा रहने वाला है।


मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–4°C तक की और गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।











































Be First to Comment