Press "Enter" to skip to content

राज्य के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे निशांत कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद वह आगामी कुछ दिनों में राज्य के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे। निशांत ने अपनी मां मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद यह बात कही।

मंजू सिन्हा की यह प्रतिमा राजधानी पटना के कंकड़बाग में उनके नाम पर बने एक पार्क में स्थापित है। निशांत रविवार को जद(यू) में औपचारिक रूप से शामिल हुए थे। निशांत अपने पिता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद पार्टी में शामिल हुए हैं।

निशांत ने कहा, “मैं बिहार के 38 जिलों का दौरा करने की योजना बना रहा हूं। इस संबंध में जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।” इस अवसर पर उन्होंने अपनी मां को याद किया। उन्होंने कहा, “मैं यहां अपनी मां को श्रद्धांजलि देने आया हूं। वह भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।”

निशांत को जब बताया गया कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनके जद(यू) में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी हैं, तो इस पर निशांत ने कहा, “यह अच्छी बात है। मैं उसे स्वीकार करता हूं।”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *