बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव को पटना स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनसे जुड़े सभी लंबित मामलों में जमानत मंजूर कर ली है। इस फैसले के साथ ही उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है और बेउर जेल से बाहर आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में पप्पू यादव को पेशी के लिए पटना व्यवहार न्यायालय लाया गया था। उस दिन सिविल कोर्ट में सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन हाई कोर्ट की एक महिला अधिवक्ता के असामयिक निधन के कारण कई मामलों की सुनवाई स्थगित हो गई।



इसी दौरान कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। सुरक्षा जांच के बाद अदालत की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, जिसमें पप्पू यादव को बेउर जेल से पेश किया गया।



पेशी के दौरान कोतवाली थाना से जुड़े 2017 और 2019 के मामलों तथा बुद्धा कॉलोनी थाना के एक अन्य मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इन मामलों में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए गए थे।


















Be First to Comment