बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है। शहर के सोनमती मंदिर के समीप एक रिहायशी मकान में चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। बरामद साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ है कि यहां बड़े पैमाने पर अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था।



स्थानीय लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही टीम ने मकान के भीतर दस्तक दी, वहां भगदड़ मच गई।



तलाशी के दौरान कमरे से भारी मात्रा में कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, नकद राशि और एक स्कैनर मशीन बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से कई संदिग्ध आधार कार्ड भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।



















Be First to Comment