Press "Enter" to skip to content

लोकतंत्र को सशक्त बनाता है हर मतदाता का वोट

धारिक्षण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कुलहरिया (आरा) में मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के सहायक निदेशक अपूर्व कुमार ने उपस्थित सभी लोगों से आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की.

कार्यक्रम में जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाओं सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान अपूर्व कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत कराया और उन्हें अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतंत्र को सशक्त बनाता है. इसलिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए और दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए. इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BHOJPURMore posts in BHOJPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *