बिहार में मधेपुरा जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस हादसे की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के चौसा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जा रहे थे। इस दौरान भटगामा-उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर घोषई कलासन गांव के बीच मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी एक ट्रक से टकरा गयी।



इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना अंतर्गत झंझरी रामपुर बासा वार्ड नंबर 15 निवासी स्वर्गीय अनूप शर्मा के पुत्र बमबम कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान मृतक के भाई सुमित शर्मा के रूप की गई है।






















Be First to Comment