Press "Enter" to skip to content

आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक, मची सनसनी

बिहार के बेतिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक किशोरी और एक युवक के शव आम के पेड़ से लटके मिले। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेतिया में सुबह में एक किशोरी और एक युवक के शव आम के पेड़ से लटके मिले। यह घटना सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव की है। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय सहाबुन निशा और 19 वर्षीय शेख सैदुल्लाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के शव एक ही दुपट्टे से आम के पेड़ से लटके हुए थे।

सुबह जब स्थानीय लोगों ने यह दृश्य देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सिकटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेज दिया। मौके पर नरकटियागंज के एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर राजीव कुमार और थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

Share This Article
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *