Press "Enter" to skip to content

फायरिंग करते रहे बाइक सवार बदमाश और लूट ली गहनों की दुकान

अपराधियों ने पुलिस-प्रशासन को बड़ी चुनौती देते हुए गुरुवार को सिवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान पर भीषण लूट को अंजाम दिया।रघुनाथपुर के टारी बाजार में स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में छह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस से जुड़े एक आरोपी को हिरासत में लेने की पुष्टि की है।

सूचना के मुताबिक, दो बाइकों पर सवार कुल छह अपराधी दुकान पर आए। एक बाइक पर सवार तीन बदमाश दुकान के बाहर लगातार Firing करते रहे, ताकि इलाके में दहशत फैले। दूसरी बाइक पर दो अपराधी थे, जबकि एक बदमाश दुकानदार को काबू में लेने और गहने की पैकिंग में लगा रहा।

वीडियो फुटेज में दिखा कि सभी बदमाश कुछ ही मिनटों में ज्वेलरी समेटकर तेजी से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कुल कितने रुपये की ज्वेलरी लूटी गई है, लेकिन दुकान मालिक के अनुसार नुकसान लाखों में है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और Forensic Examination, दुकान मालिक से पूछताछ और CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी।पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल सभी बदमाश पेशेवर गिरोह का हिस्सा लगते हैं और फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।

सीवान के SP मनोज तिवारी ने बताया कि लूट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी अपराधियों की पहचान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने लूट के दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी गिरोह की गतिविधियों की जानकारी जुटा ली गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SIWANMore posts in SIWAN »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *