Press "Enter" to skip to content

पोखरा के पास हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

सुगौली. गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने बेतिया मोतिहारी एनएच 727 पर वनस्पति माई स्थान पोखरा के पास से हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी बंजरिया थाना क्षेत्र के गोबरी गांव निवासी मुश मोहमद का पुत्र बिट्टू मियां बताया जाता है.

गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी घटना के अंजाम देने के लिए अपराधी पोखरा के समीप घात लगाए बैठे थे. जिसकी सूचना थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह को मिली मिलते ही छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि बंजरिया थाना क्षेत्र के गोबरी गांव निवासी मुशमोहमद का पुत्र बिट्टू मियां एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ वनस्पति स्थान के समीप से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि कोई घटना के अंजाम देने के लिए आरोपी वहां पर हथियार के साथ मौजूद था. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उसके ऊपर सुगौली कांड संख्या 558/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है.

विधान सभा चुनाव को लेकर सुगौली पुलिस द्वारा लगातार छापामारी वह वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा हैं. जिससे एनएच से गुजरने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही हैं. थानाध्यक्ष के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. जिससे शराब तस्करों सहित अनेक लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *