बिहार के दरभंगा जिले में दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है, जहां एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोस में रहने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कपड़ों पर खून के धब्बे मिले हैं।

यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार शाम को लापता हुई बच्ची की तलाश में परिजन दर-दर भटक रहे थे। देर रात गांव के बाहर तालाब के समीप कुत्तों के असामान्य रूप से भौंकने पर परिजनों को संदेह हुआ। मौके पर पहुंचने पर मासूम का लहूलुहान शव एक दीवार के पास बरामद हुआ।



आशंका है कि बच्ची को अंधेरे का फायदा उठाकर सुनसान जगह ले जाया गया और वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि घटना के समय तालाब किनारे तीन बच्चियां खेल रही थीं।



आरोपी विकास महतो (22 वर्ष) ने तीनों को दबोचने की कोशिश की, जिनमें से दो भागने में सफल रहीं, लेकिन मासूम उसकी गिरफ्त में आ गई। दोनों बच्चियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।



















Be First to Comment