Press "Enter" to skip to content

चलो देखते हैं, मरते हैं या बचते हैं… बोलकर उठा लिया खौफनाक कदम

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। ‘जिंदा बचेंगे या मरेंगे’ के एक सनकी प्रयोग ने चार नाबालिग लड़कियों की जान ले ली। इस घटना में बची एक लड़की ने जो हकीकत बयां की है, उसे सुनकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना औरंगाबाद के मोती बिगहा गांव की है। 29 जनवरी को पांच सहेलियां घर से बाहर निकली थीं, लेकिन उनमें से चार कभी वापस नहीं लौटीं। जिंदा बची 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वे सभी गांव के एक सुनसान खेत में गई थीं।

वहां उन्होंने बगुले को मारने वाला जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। सभी लड़कियों ने कहा कि इसे खाकर देखते हैं कि हम जिंदा बचेंगे या मर जाएंगे। वहीं जहर का सेवन करने के बाद चारों सहेलियां की जान चली गई।

बची हुई लड़की ने बताया कि उसने जहर की बहुत कम मात्रा ली थी और उसे तुरंत थूक दिया था। वह बुरी तरह डर गई और घर भाग गई। वहां परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे नीम के पत्तों का घोल पिलाकर उल्टी करवाई, जिससे उसका जहर बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई।

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *