बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त खौफनाक घटना में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गई।

यह घटना बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जयमाला की रस्म निभा रहे थे। तभी मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक अचानक मंच पर पहुंचा और दुल्हन पर फायरिंग कर दी।



गोली लगते ही दुल्हन मंच पर गिर पड़ी। अचानक हुई इस घटना से बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए समारोह स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमानपुर गांव से आई थी।



शादी की रस्में चल रही थीं और दोनों पक्षों के लोग समारोह में शामिल थे। इसी बीच आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घायल दुल्हन को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।





























Be First to Comment