बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही एक गर्भवती महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इस हादसे में मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उनकी दो वर्षीय बेटी को मामूली चोटें आईं हैं।

बाइक पर सवार होकर परीक्षा केंद्र जा रहे थी काजल
मृतका की पहचान महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर ढेड़पुरा गांव निवासी रवि कुमार की पत्नी 22 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है।



परिजनों के अनुसार, काजल मैट्रिक की छात्रा थी और शुक्रवार को उसकी परीक्षा दूसरी पाली में निर्धारित थी। रवि कुमार अपनी पत्नी काजल और दो वर्षीय बेटी इशिका के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षा केंद्र जा रहे थे। जैसे ही वे चकसिकंदर के समीप पहुंचे, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।



टक्कर इतनी भीषण थी कि काजल सीधे सड़क पर जा गिरी और ट्रक के पहियों के नीचे आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
























Be First to Comment