बिहार के कटिहार जिले के अररिया चौक मोफरगंज में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पत्नी ने अपने पति को कमरे में बंद करके घर में आग लगा दी। आग की लपटों में फंसा पति जोर-जोर से चीखता रहा, लेकिन बाहर निकल नहीं पाया।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था। पीड़ित की पहचान उर्दू मध्य विद्यालय शरीफगंज में पदस्थापित सरकारी शिक्षक पंकज पोद्दार (आयु करीब 38 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी पत्नी का नाम कल्याणी देवी है। पुलिस ने कल्याणी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कल्याणी देवी ने पूरी योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। उसने पहले पंकज को कमरे में बंद किया, बाहर से दरवाजा लॉक किया और फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगाते समय उसने खुद पर पानी डाल लिया ताकि लगे कि वह भी आग से बचने की कोशिश कर रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि कल्याणी घटना के बाद भी शांत रही, जिससे उसकी भूमिका पर और संदेह गहरा गया।





















Be First to Comment