Press "Enter" to skip to content

कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता में खुशी और उत्साह : अनिल हेगड़े

आरा. जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अनिल हेगड़े और जदयू नेता आफाक अहमद खान ने कोईलवर नगर पंचायत में जनता के साथ बैठक की. इस बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत के अध्यक्ष सरताज आलम ने की. अतिथियों का स्वागत नगर पंचायत के अध्यक्ष सरताज आलम ने अंग वस्त्र और फूल माला से किया.

पूर्व सांसद अनिल हेगड़े ने कहा कि जहां एक ओर देश और बिहार तेज़ी से विकास कर रहा है, वहीं संदेश आज भी विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है. उन्होंने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से आम जनता में खुशी और उत्साह है. एनडीए के साथ उनका समर्थन बढ़ा है. उन्होंने कहा कि इस बार संदेश में परिवर्तन की लहर है और जनता जदयू के प्रत्याशी राधा चरण साह को अपना वोट देने के लिए तैयार है.

वहीं, जदयू नेता आफाक अहमद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अल्पसंख्यकों के लिए की गयी विकास योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ही अल्पसंख्यकों के सच्चे हितैषी हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर जदयू के प्रत्याशी राधा चरण साह को अपना वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें. इस बैठक में नगर पंचायत के हजारों लोग उपस्थित थे और उनका समर्थन जदयू के प्रत्याशी राधा चरण साह के लिए देखने को मिला.

Share This Article
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *