देशभर में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3-4 दिन में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ है। दिल्ली-NCR में सुबह और शाम की हल्की ठंडी हवाओं के साथ धूप खिली रही। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम 14.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।



अगले 6 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6-5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, सुबह के समय हल्की धुंध बन सकती है।

























Be First to Comment