Press "Enter" to skip to content

झांसा देकर युवती को मिलने के लिए बुलाया, गलत काम का विरोध करने पर किया हमला

सोशल मीडिया पर उपजी एक दोस्ती किस कदर खौफनाक मोड़ ले सकती है, इसकी एक दिल दहला देने वाली घटना नालंदा से सामने आई है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती को उसके ही प्रेमी ने ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर दरिंदगी का शिकार बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर प्रेमी और उसके साथियों ने युवती पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़िता रजौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। करीब आठ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान अकबरपुर के देवरा गांव निवासी छोटू यादव से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई।

युवती के अनुसार, 12 फरवरी को मुलाकात के दौरान आरोपी ने चुपके से उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसके जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने झांसा देकर युवती को मिलने बुलाया और उसे नवादा स्थित एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके अन्य साथी पहले से मौजूद थे। युवती ने आरोप लगाया कि उन सभी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया।

जब उसने इसका पुरजोर विरोध किया, तो आक्रोशित प्रेमी और उसके साथियों ने उस पर टांगी (कुल्हाड़ी) और अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवती का दाहिना पैर दो जगहों से बुरी तरह जख्मी हो गया, हड्डियां टूट गईं और वह बेहोश हो गई। हमलावर उसे मरा हुआ समझकर सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *