Press "Enter" to skip to content

पंडित जी मंत्र पढ़ते रहे और इधर मंडप में बैठा दूल्हा धांय-धांय करता रहा फायर

नवादा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन रस्में निभा रहे थे, लेकिन दूल्हे का पूरा ध्यान मोबाइल पर चल रहे फ्री फायर गेम पर टिका था।

पंडित मंत्र फूंक रहे थे, वरमाला का इंतजार हो रहा था, लेकिन दूल्हा सेहरा बांधे गेम में किल्स मारने में व्यस्त। पीछे खड़ी महिलाएं हंसते हुए चिल्लाईं, “देखो नवादा का लड़का कैसे धांय-धांय फायर कर रहा है!” दुल्हन बस मुस्कुराती रही।

वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। कोई इसे PUBG लवर बता रहा, तो कोई बोला “गेमिंग अब पूजा-पाठ से ऊपर हो गई।” एक यूजर ने लिखा, “दुल्हन इंतजार कर रही, दूल्हा बोला बस एक राउंड और!”

कईयों ने बिहार की टैलेंट की तारीफ की – “बिहार अद्भुत, यहां कुछ भी हो सकता है।” वहीं कुछ ने गेमिंग लत पर चिंता जताई, “शादी के ऐसे पल में भी फोन?” वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।

मंडप सजा था, रिश्तेदार इकट्ठे, लेकिन दूल्हा स्क्रीन पर ही जीता-जागा। दुल्हन कभी रस्मों पर नजर, कभी दूल्हे की तरफ देख मुस्कुराई। महिलाओं की हंसी ने माहौल को मजेदार बना दिया। ये वीडियो न सिर्फ हंसाता है, बल्कि मोबाइल एडिक्शन पर सवाल भी खड़े कर रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *