Press "Enter" to skip to content

बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत से पसरा मातम

बिहार से एक दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदगी छीन ली है। वहीं इस हादसे से परिजनों में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना मोतिहारी के घोड़ासहन-ढाका रोड पर महादेवा मसान चौक के समीप की है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। भयावह मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं घटना के बाद से स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *