Press "Enter" to skip to content

पटना से लौट रहे 3 थानाध्यक्षों की सड़क हादसे में द’र्दनाक मौ’त, वाहन चालक की भी गई जा’न

बिहार पुलिस महकमे के लिए शुक्रवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीन थानाध्यक्षों की एक भीषण सड़क दुर्घ’टना में द’र्दनाक मौ’त हो गई। यह हादसा बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुआ, जहां पटना से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौट रहे पुलिस अधिकारियों का वाहन दुर्घ’टनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घट’ना में वाहन चालक की भी जा’न चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृ’त पुलिस अधिकारियों में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के रतवारा थाना अध्यक्ष साजन कुमार, अरार थाना अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र तथा मधेपुरा अनुमंडल के बेलारी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हैं। सभी अधिकारी पटना में आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस अपने जिले लौट रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में उनका वाहन हाद’से का शिकार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दु’र्घटना काफी भयावह थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस और प्रशासन को घ’टना की सूचना दी। हा’दसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घट’नास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घा’यल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृ’त घोषित कर दिया। हा’दसे में वाहन चालक की भी मौत हो गई, जिससे मृ’तकों की संख्या चार हो गई है।

इस दुखद घट’ना की खबर मिलते ही मधेपुरा पुलिस विभाग में शो’क की लहर दौड़ गई। जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के बीच गहरा दुख देखा जा रहा है। जिन अधिकारियों ने अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार और कार्यशैली से पहचान बनाई थी, उनकी अचानक मौ’त ने पूरे महकमे को स्तब्ध कर दिया है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *