Press "Enter" to skip to content

NEET परीक्षा को लेकर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, ऑटो-ई रिक्शा और भारी वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी

NEET परीक्षा के मद्देनजर राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक सुगमता से पहुंचाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने ऑटो, ई-रिक्शा, बसों और अन्य मालवाहक वाहनों के परिचालन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। यह व्यवस्था इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर सभी निजी और सरकारी वाहनों पर लागू होगी।

धनकी मोड़ से पटना शहर की ओर आने वाले सभी ऑटो और ई-रिक्शा अब जीरो माइल, न्यू बाईपास और भूतनाथ रोड होते हुए ओल्ड बाईपास की ओर संचालित किए जाएंगे।

धनकी मोड़ से पटना आने वाले सभी बड़े वाहन, मालवाहक वाहन, बस और पिकअप आदि को न्यू बाईपास-मीठापुर मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी। वहीं करबिगहिया की ओर से आने वाले भारी एवं मालवाहक वाहन भी मीठापुर न्यू बाईपास के रास्ते अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

मोइनुल हक स्टेडियम की ओर से आने वाले बस और मालवाहक वाहनों को बहादुरपुर आरओबी (ROB) की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे सभी वाहन वैशाली गोलंबर, राजेंद्र नगर पुल और 90 फीट रोड के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

इसके अलावा जीपीओ से चिरैयाटांड़ पुल की ओर भी बसों और अन्य भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहनों को मीठापुर न्यू बाईपास के रास्ते वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया गया है।

प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक गाइडलाइन का पालन करें, ताकि NEET परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *