Press "Enter" to skip to content

वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन

वाराणसी-रांची 20888 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से लेकर ब्रेक सिस्टम में अचानक खराबी आ जाने के कारण डीडीयू-गया रेलखंड के शिवसागर तथा कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के बीच यह ट्रेन साढ़े चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही।

बताया जाता है कि डीडीयू से ट्रेन खुलने के थोड़ी देर के बाद ही ट्रेन के ब्रेक सिस्टम में कुछ समस्या आने लगी। जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने शिवसागर रेलवे स्टेशन तथा कुम्हऊ स्टेशन के बीच ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन को कई बार आगे बढ़ाने की कोशिश की गई। लेकिन ब्रेक सिस्टम में समस्या आने लगी।

इसके बाद ट्रेन को कई घंटे तक सुनसान एक ही जगह रोक कर रखा गया। सासाराम रेलवे स्टेशन से तकनीकी विशेषज्ञ की टीम मौके पर पहुंची। तब किसी तरह दूसरे इंजन से ट्रेन को सासाराम रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। जहां ट्रेन पहुंचने के बाद यात्रियों को थोड़ी राहत मिली।

लगभग 5 घंटे तक ट्रेन विलंब होने के कारण सभी यात्री हलकान रहे। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री का कहना है कि सुनसान जगह पर काफी देर तक ट्रेन खड़ी रहने के वजह से मौजूदा खाने-पीने की भी समस्या हो गई। पानी की भी दिक्कत हो गई। इस दौरान कोई हाल-चाल लेने वाला नहीं दिखा।

पांच घंटे तक एक ही जगह खड़े रहने के कारण बाथरूम वगैरह सब गंदा हो गया। चुकी RPF का कहना है कि फिलहाल जो भी समस्या हुई, उसे ठीक कर ट्रेन को आगे की ओर रवाना कर दिया गया है। बता दें कि शाम 5:40 बजे में सासाराम पहुंचने वाली ट्रेन रात 10:54 बजे पहुंची।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *