Press "Enter" to skip to content

सावन की दूसरी सोमवारी पर देवघर में 3.5 लाख कांवरियों के जलाभिषेक करने की संभावना

सावन के दूसरे सोमवार पर झारखंड के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी। वहीं, देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवरियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार देर रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं ने कतार में लगना शुरू कर दिया था।प्रशासनिक आकलन के अनुसार, आज तीन लाख से साढ़े तीन लाख से अधिक कांवरियों के देवघर पहुंचने और जलार्पण करने की संभावना है। बारिश के बीच भी हजारों श्रद्धालु बाबा के जलार्पण के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

अहले सुबह तक श्रद्धालुओं की कतार नंदन पहाड़ से आगे निकल चुकी थी और करीब सात किलोमीटर लंबी लाइन में श्रद्धालु खड़े नजर आए। दूसरे सोमवार को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर सहित सभी वरीय अधिकारी पूरी रात कांवरिया पथ, रूट लाइन और मेला क्षेत्र की निगरानी करते रहे।

अधिकारियों ने विभिन्न पड़ावों और कतार मार्गों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोमवार अहले सुबह 3:15 बजे बाबा मंदिर का पट खोला गया। इसके बाद सरदार पंडा गुलाब आनंद झा ने विधिवत बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

प्रातः लगभग 4:05 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया, जिसके बाद जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया। संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर, रूट लाइन और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल, सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स और क्यूआरटी टीमों की तैनाती की गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *