बिहार में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की ओर से राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भाग के जिलों और सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, शेखपुरा, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय और नवादा के लिए अलर्ट जारी किया गया है. खासकर किसानों से सावधान रहने की अपील की गई है.

विभाग ने इन जिलों के एक या दो जगहों पर बादल गरजने, ठनका गिरने और तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की भी संभावना है. अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान राज्य भर के कई जगहों के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान है.



पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क बना रहा है. पटना में मौसम को लेकर विभाग की ओर से संभावना जताई गई कि दिनभर आंशिक रूप ले बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है.



बिहार में मौसम बदलने को लेकर विभाग की ओर से बताया गया कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव हुआ है. पूर्वी भारत के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. इसकी वजह से कई हिस्सों में बादल बन रहे हैं. मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि अगले तीन दिनों तक मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा. 12 मार्च के बाद ही मौसम सामान्य होने की संभावना जताई गई है.


















Be First to Comment