बिहार में एक दिल दहला देने वाली मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है। रोहतास से तीन महीने पहले लापता हुई इंटरमीडिएट की छात्रा शिवानी कुमारी की हत्या कर दी गई है। उसका शव घर से 430 किलोमीटर दूर बांका के घने जंगलों में 10 फुट गहरे गड्ढे से बरामद किया गया।

इस सनसनीखेज वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी प्रिंस कुमार ने अंजाम दिया, जो पेशे से वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शिवानी और प्रिंस पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग में थे। प्रिंस के रोहतास स्थित रिश्तेदारों के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी।



शिवानी लगातार प्रिंस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिसे प्रिंस टाल रहा था। छात्रा के बढ़ते दबाव से छुटकारा पाने के लिए प्रिंस ने उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। 20 नवंबर 2025 को शिवानी पार्लर का सामान लेने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन प्रिंस उसे बहला-फुसलाकर अपनी कार में बैठाकर देवघर की ओर ले गया।



रास्ते में जमुई के पास प्रिंस ने कार के अंदर ही शिवानी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय शिवानी ने अपने परिजनों को आखिरी कॉल कर बताया था कि प्रिंस उसे जबरदस्ती ले जा रहा है और उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है।


























Be First to Comment