Press "Enter" to skip to content

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, PMCH में भर्ती

बिहार की राजनीति में हलचल मचाते हुए पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 1995 के एक पुराने फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पटना स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया।

मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें किराए के मकान के कथित गलत इस्तेमाल और धोखाधड़ी के आरोप दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से अदालत में पेशी नहीं देने के कारण कोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा। पप्पू यादव ने पुलिस के सादे कपड़ों में पहुंचने पर सवाल उठाते हुए अपनी जान को खतरा बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कोई अनहोनी हो सकती है और वे थाने नहीं बल्कि सीधे कोर्ट में पेश होना चाहते थे।

पुलिस कार्रवाई के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले उन्हें IGIMS ले जाया गया, जहां से बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *