Press "Enter" to skip to content

पहले बॉयफ्रेंड के साथ भागी, लौटी और फिर अचानक हो गई गायब…

बिहार के जहानाबाद जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल की कहानी का अंत बेहद दुखद और खौफनाक तरीके से हुआ। मुरगांव पंचायत अंतर्गत प्राण बिघा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बधार (खेत) में एक नीम के पेड़ के नीचे युवक-युवती के शव बरामद हुए।

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय राजीव कुमार और उसकी प्रेमिका के रूप में की गई है। इस मामले की जड़ें पिछले कई महीनों से चल रहे प्रेम प्रसंग से जुड़ी हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजीव और युवती के बीच लंबे समय से संबंध थे और करीब 6 महीने पहले दोनों गांव से फरार हो गए थे।

उस दौरान लड़की के परिजनों ने हुलासगंज थाने में राजीव के खिलाफ अपहरण और बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे तक युवती अपने घर में मौजूद थी, लेकिन उसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

आशंका है कि राजीव गुप्त रूप से गांव पहुंचा और उसे बधार में मिलने बुलाया था। हैरान कर देने वाली बात यह है कि करीब एक हफ्ता पहले ही लड़की अपने घर वापस लौटी थी. जबकि राजीव तब भी फरार चल रहा था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *