Press "Enter" to skip to content

तेजधार हथियारों और ईंटों से मां-बेटी पर हमला, तोड़ दिए मां के हाथ-पैर और चाकू से गले व चेहरे पर किया हमला

बिहार के नवादा से दिल दहलाने वाली वारदात की खबर सामने आई है, जहां नकाबपोश अपराधियों ने मां-बेटी पर तेजधार हथियारों और ईटों से जानलेवा हमला किया। वहीं घटना में महिला की मौत और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना नवादा के राजेंद्र नगर मोहल्ले की है। मृतक महिला की पहचान सावित्री देवी के रुप में हुई है। घायल बेटी प्रांजलि है। बताया जा रहा है कि चार की संख्या में नकाबपोश अपराधी घर में घुसे और मां-बेटी पर तेजधार हथियारों और ईटों से हमला कर दिया। मां के हाथ पैर तोड़ दिए और चाकू से गले चेहरे पर हमला करके गहरे घाव दिए। बेटी को भी बुरी तरह से घायल किया।

हमले के बाद महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गए। नकाब पहने होने के कारण बदमाश पहचान में नहीं आ सके। आनन-फानन में मां-बेटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि बेटी का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी हुलास कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चार नकाबपोश अपराधी घर में घुसे और मां-बेटी पर जानलेवा हमला किया। घटना में महिला की मौत हो गई।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *