Press "Enter" to skip to content

वर्दी पर दाग लगाने वाले दारोगा पर ऐसी कार्रवाई, वीडियो वायरल

बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक साजिद हुसैन खान को पुलिस की छवि धूमिल करने एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने निलंबित कर दिया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में लहेरियासराय थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक साजिद हुसैन खान द्वारा ओ.डी में बैठकर चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर एक व्यक्ति से रूपया लेने का दावा किया गया है।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, लहेरियासराय थाना द्वारा एक प्रतिवेदन दिया गया, जिसमें उल्लेख किया गया है कि लहेरियासराय थाना में पदस्थापित साजिद हुसैन खान ओ.डी में चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए एक व्यक्ति से रूपया ले रहे हैं।

उक्त कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल होना प्रतीत हुआ है। इसके लिए साजिद हुसैन खान के विरूद्ध कार्रवाई करने के संबंध में प्रतिवेदन समर्पित किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में साजिद हुसैन खान को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है, तथा निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा रहेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *