बिहार के बेगूसराय जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का वैवाहिक रिश्ता कथित तौर पर एक व्हाट्सएप संदेश से खत्म कर दिया गया। यहां एक पति ने मोबाइल पर ‘तलाक, तलाक, तलाक’ लिखकर अपनी पत्नी के साथ न सिर्फ संबंध तोड़ दिया, बल्कि दोबारा साथ रखने के लिए हलाला की शर्त भी रखी।

महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और लाखों रुपये हड़पने के आरोप भी लगाए हैं। 30 वर्षीय रुखसाना खातून उसके पति ने मोबाइल पर ‘तलाक, तलाक, तलाक’ लिखकर न सिर्फ संबंध तोड़ दिया, बल्कि दोबारा साथ रखने के लिए हलाला की शर्त भी रखी।



पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 11 मार्च 2022 को बेगूसराय के पोखरिया निवासी मोहम्मद मकबूल (34) से हुई थी। शादी के समय 51 हजार रुपये नकद और दो तोला सोना दिया गया।



रुखसाना का कहना है कि शादी के तीन महीने बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
















Be First to Comment