केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदार-दफादारों पर हुए लाठीचार्ज को “अत्यंत दुखद और निंदनीय” बताया है।

चिराग पासवान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गांवों की सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ रहे इन कर्मियों की आवाज को बल प्रयोग से दबाना किसी भी संवेदनशील व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।



लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चौकीदार-दफादारों की समस्याओं और उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर उनकी पार्टी ने निर्णय लिया है कि सांसद अरुण भारती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री से शीघ्र भेंट करेगा।



यह प्रतिनिधिमंडल एक विस्तृत ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें उनकी उचित मांगों के समाधान, सेवा-संबंधी समस्याओं के स्थायी निराकरण तथा दोषी प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग शामिल होगी।
















Be First to Comment