बिहार में मुंगेर पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से मुंगेर जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ियां पहाड़ी जंगल में छापा मार कर एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करने के साथ एक शस्त्र कारीगर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक(एसपी) सैयद इमरान मसूद ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने कुल्हाड़ियां पहाड़ी जंगल से छह बेस मशीन, एक निर्मित देसी पिस्टल, चार अर्ध निर्मित देसी पिस्टल, एक ड्रिल मशीन, 10 अर्ध निर्मित मैगजीन, हथौड़ी, खोखा, हैंड बेस सहित शस्त्र निर्माण की सामग्रियां बरामद की हैं।



पुलिस ने घटनास्थल पर मिर्जापुर बरधे, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जबकि उसके अन्य पांच साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

























Be First to Comment