बिहार के समस्तीपुर जिले में निगरानी की टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद की है. फिलहाल निगरानी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, निगरानी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है. सूचना मिलने पर निगरानी की टीम पदाधिकारी के दलसिंहसराय स्थित उनके निजी आवास पर रेड के लिए पहुंची. इसी वक्त राजेश कुमार भगत 10 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़े गए.



बताया यह भी जा रहा है कि राजेश कुमार भगत उजियारपुर प्रखंड के प्रभार में भी थे. उसी प्रखंड से जुड़े एक मामले में निगरानी की टीम को शिकायत मिली थी, जिसके बाद छापेमारी की गई.



फिलहाल, टीम इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है. इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी. निगरानी की टीम की अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.

















Be First to Comment