Press "Enter" to skip to content

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को लिया निशाने पर

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को “नकली गांधी परिवार” करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम का मुख्य काम देश में नफरत फैलाना है – चाहे किसानों के बीच हो या मजदूरों के बीच। उन्होंने अमेरिका से डील या अन्य मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का जिक्र किया।

गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस नेता केंद्र सरकार के कृषि और वाणिज्य मंत्रियों के बयानों पर भरोसा नहीं करते, लेकिन फर्जी तरीके से जी राम जी की चिंता जताकर खुद को गांधी दिखाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को “नकली गांधी” बताया और कहा कि उनका पूरा परिवार नेहरू से जुड़ा है, गांधी से नहीं।

गिरिराज ने कहा, “फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका – ये सब नकली हैं। प्रियंका ने सही किया कि बेटे का मुस्लिम नाम रखा और शादी भी मुस्लिम से करा रही हैं।”

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *