Press "Enter" to skip to content

अवसरों की तलाश में बिना बताए एक साथ घर से निकल पड़ीं लड़कियां

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के एक गांव से लापता हुई पांच लड़कियों को पुलिस ने नयी दिल्ली से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ये लड़कियां जिले के कुमारबाग थानाक्षेत्र के लखौरा गांव से सोमवार को लापता हो गई थीं।

सदर-एक के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विवेक दीप ने बताया, “जांच में हमें इन लड़कियों के नयी दिल्ली में होने का पता चला। उन्हें बरामद कर उनके परिवारजनों के हवाले कर दिया गया है।

सोमवार की शाम हमें सूचना मिली थी कि लखौरा गांव के वार्ड संख्या आठ से पांच लड़कियां लापता हो गई हैं।” उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार, सभी लड़कियां सोमवार सुबह घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।

एक लड़की की मां निक्की देवी ने कहा, “जब वे देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लड़कियों को एक साथ देखा गया था और उनमें से कुछ के पास कपड़े एवं अन्य सामान भी थे।”

एसडीपीओ ने बताया कि लड़कियां बिना अपने माता-पिता को बताए ‘बेहतर अवसरों’ की तलाश में एक साथ नयी दिल्ली चली गई थीं। उन्होंने बताया कि लड़कियों की उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच होने की संभावना है।

Share This Article
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *