बिहार के सीवान रेलवे जंक्शन पर एक अप्रत्याशित घटना ने यात्रियों को असहज कर दिया। प्लेटफॉर्म पर लगी सूचना प्रदर्शित करने वाली एलईडी स्क्रीन और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम पर अचानक तेज आवाज में एक भोजपुरी गाना चलने लगा।

बताया जा रहा है कि गीत के बोल द्विअर्थी प्रकृति के थे, जिससे वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे असहज महसूस करने लगे।



रेलवे स्टेशन की स्क्रीन का इस्तेमाल आमतौर पर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी, प्लेटफॉर्म नंबर, सुरक्षा संदेश और अधिकृत विज्ञापनों के प्रसारण के लिए किया जाता है।



लेकिन घटना के दौरान सभी स्क्रीन पर अचानक एक साथ गाना चल पड़ा और लगभग तीन मिनट तक बजता रहा। इसके बाद ही सामान्य सूचना और विज्ञापन दोबारा दिखाई देने लगे।
























Be First to Comment