भोजपुरी सिने जगत के चर्चित एक्टर-डायरेक्टर दीप श्रेष्ठ को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। दीदीजी फाउंडेशन कि स्थापिका नम्रता आनन्द द्वारा आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं GKC के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया।

पद्मश्री शारदा सिन्हा के सभी गानों का निर्देशन दीप श्रेष्ठ ने ही किया है। दीप श्रेष्ठ ने शारदा सिन्हा के चर्चित छठ गीतों को आज से 25 साल पहले शूट किया था। दीप के निर्देशन में बने म्यूजिक एल्बम “गवनवा लेई जा राजा जी” के गीत आज भी लोग बड़े चाव से आनंद लेकर सुनते हैं।


दीप श्रेष्ठ ने 3500 हजार गानों और एक फिल्म “माई के दुलार”, दूरदर्शन पर प्रसारित सीरियल “विरासत” का निर्माण एवं निर्देशन किया है। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य शिक्षक, संगीत गुरु, कलाकार, पत्रकार व गायक-गायिका उपस्थित थे। यह सम्मान देने के लिए एक्टर-डायरेक्टर दीप श्रेष्ठ ने कार्यक्रम के आयोजकों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।


दीप श्रेष्ठ ने बताया कि उन्होंने बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुम्बई के कई नये कलाकारों, गायकों को शिक्षित किया और अपने फ़िल्मों और म्यूजिक एलबमों में चांस दिया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई पुरस्कार या सम्मान मिलता तो उस दिन से मेरी ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है कि और अच्छा काम करूं।













































































































Be First to Comment