Press "Enter" to skip to content

Bihar Weather : अगले 24 घंटे में पटना समेत 18 जिलों में वज्रपात का अल’र्ट, बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी समेत सूबे के दक्षिणी भागों में कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा व मेघ गर्जन व वज्र’पात का अल’र्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं।

Bihar Weather:  अगले 24 घंटे में पटना समेत 18 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, उत्तर बिहार के जिलों में बारिश के आसार

जिन जिलों में बारिश और मेघ गर्जन की स्थिति है उनमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया शामिल हैं।

बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ते ही पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार और रविवार को वर्षा हुई। पटना में रविवार की दोपहर और फिर शाम में बारिश के दो झोंके आये।

हालांकि दोपहर में हुई बारिश की वजह से थोड़ी उमस की स्थिति भी बनी रही। इससे पहले शनिवार शाम से ही प्रदेश के अधिकतर भाग में 30 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

रविवार को चेनारी में सबसे अधिक बारिश 

रविवार को रोहतास के चेनारी में 44 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का गर्म शहर रहा।

मौसम विज्ञानी के अनुसार मानसून ट्रफ का पूर्वी छोर हिमालय की तलहटी से व पश्चिमी छोर बरेली, कानपुर, उत्तर पश्चिम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इन सभी मौसमी प्रभावों के कारण प्रदेश में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है।

इन जगहों पर रविवार को हुई बारिश 

चेनारी में 44 मिमी, बेलहर 20.4 मिमी, त्रिवेणी 17.7 मिमी, अधवारा 16 मिमी, कटोरिया 12 मिमी, बहादुरगंज 9.4 मिमी, मनिहारी 8.2 मिमी, भभुआ 8.2 मिमी, नौहट्टा 7.4 मिमी, बौसी 6 मिमी, डेंगराघाट 5.2 मिमी एवं दरौली में 5 मिमी एवं पटना में 1.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना में बारिश का मिजाज थोड़ा अलग रहा।

20 अगस्त को इन जगहों पर हुई थी भारी बारिश 

धरहारा 125.2 मिमी, रजौली में 97.6 मिमी, मोतिहारी में 91.4 मिमी, बिहारशरीफ 91 मिमी, जहानाबाद 85.4 मिमी, एकंगरसराय में 79.2 मिमी बारिश हुई।

Share This Article
More from ARARIAMore posts in ARARIA »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from KAIMOORMore posts in KAIMOOR »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from SHEOHARMore posts in SHEOHAR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from SIWANMore posts in SIWAN »
More from STATEMore posts in STATE »
More from SUPAULMore posts in SUPAUL »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *