Press "Enter" to skip to content

बिहार: आज व’ज्रपात की चेता’वनी, 25 जिलों में हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान

बिहार में छिटपुट वर्षा की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में मानसून अब फिर से कमजोर पड़ गया है। इस वजह से मूसलाधार बारिश की स्थिति नहीं बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार व मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश के 25 जिलों के एक या दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है।

Bihar Weather Report: आज वज्रपात की चेतावनी, 25 जिलों में हवा के साथ  बारिश का पूर्वानुमान

सोमवार को प्रदेश के उत्तर-पश्चिम व दक्षिण पश्चिम भागों को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा से हवा का प्रवाहित होने का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में यह बदलाव आएगा। मौसम की यह स्थिति कुछ जगहों पर बुधवार को भी आंशिक रूप से बनी रह सकती है।

पिछले 24 घंटे में वैशाली जिले के गोरौल में सर्वाधिक वर्षा 54.6 मिमी दर्ज की गई। वहीं शनिवार की देर शाम और रात राजधानी में 32.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 वैशाली और सीतामढ़ी में दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फिलहाल मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, दुर्ग होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पश्चिम उत्तरप्रदेश व इसके आसपास बना हुआ है।

यहां पर भी हुई बारिश

बिहटा में 37.4 मिमी, औरंगाबाद के दाउदनगर में 25.2 मिमी, पूसा में 23.2मिमी, सारण में 19.8मिमी, मखदुमपुर में 19मिमी, श्रीपालपुर में 18.8मिमी, महुआ में 15.2मिमी, रोसड़ा में 15मिमी, सारण में 12.6मिमी, सुपौल में 10.6मिमी, मीनापुर में 8 मिमी एवं इस्लामपुर में 7.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इन जगहों पर अलर्ट

सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, नवादा, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़यिा।

Share This Article
More from ARARIAMore posts in ARARIA »
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from ARWALMore posts in ARWAL »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BHABUAMore posts in BHABUA »
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BHOJPURMore posts in BHOJPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NAUGACHIYAMore posts in NAUGACHIYA »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from SUPAULMore posts in SUPAUL »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *