Press "Enter" to skip to content

बिहार में आज बादल गरजने के साथ ठनका गिरने की आशंका, तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मॉनसून के कमजोर पड़ने से बारिश संबंधी गतिविधियां कम हुई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य भर में मेघगर्जन के साथ वज्र’पात होने और तीन जिलों में भारी बारिश के आसार जताए हैं।

Bihar Weather: पूरे बिहार में आज बादल गरजने के साथ ठनका गिरने की आशंका, तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शनिवार को भभुआ, सासाराम और किशनगंज के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के अधिकतर जिलों में ठनका गिरने की आशंका बनी रहेगी। कुछ जगहों पर छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार में बीते दो दिनों से मॉनसून कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को दक्षिण बिहार को छोड़कर सभी जिलों में मौसम लगभग शुष्क बना रहा। बीते 24 घंटे के भीतर रोहतास, सासाराम, औरंगाबाद और गया जिले को छोड़कर कहीं पर बूंदाबांदी नहीं हुई।

रोहतास जिले के डेहरी में सर्वाधिक 31.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भभुआ में 24.4, पलमेरगंज में 21.2, कुंद्रा में 21.2, देव में 18.4, अधवाड़ा में 15.2, चेनारी में 10, सासाराम में 8.8, दाऊदनगर में 4.8, रफीगंज में 3.6, बोधगया में 2.4 और इंद्रपुरी में 2.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।

बिहार में औसत से कम बारिश

राज्य में शनिवार तक 616 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। इसके मुकाबले अभी तक 377.7 मिलीमीटर पानी ही गिरा है। यानी कि इस सीजन अब तक सामान्य से 39 फीसदी कम बारिश हुई है। कई जिलों में सूखे के हालात की वजह से किसानों को सिंचाई का पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, इससे उन्हें खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

कई शहरों में बढ़ा तापमान

बिहार में मॉनसून के कमजोर पढ़ने से अधिकतर जिलों में बारिश का दौर थम गया है। इस कारण लोगों को फिर से गर्मी और उमस सताने लगी है। सीतामढ़ी जिले के पुपारी में शुक्रवार को सर्वाधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा वैशाली, सीवान, शेखपुरा, फारबिसगंज और बेतिया में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को यहां 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Share This Article
More from ARARIAMore posts in ARARIA »
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from ARWALMore posts in ARWAL »
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BHABUAMore posts in BHABUA »
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BHOJPURMore posts in BHOJPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from SHEIKHPURAMore posts in SHEIKHPURA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *