Press "Enter" to skip to content

बिहार: मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, समेत इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें आज मौसम का हाल

बिहार में मौसम विभाग ने आज कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार सुबह येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके मुताबिक मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, गया, सीतामढ़ी, शिवहर समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, अगले 48 घंटे के भीतर बिहार में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पुरवा और दक्षिणी पुरवा हवाएं चल रही हैं। इससे हवा में नमी बनी हुई है। इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे के भीतर मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, वैशाली, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा जिले में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की आशंका है। साथ ही राज्य में 31 जुलाई तक वज्रपात का अलर्ट है।
बता दें कि बिहार के अधिकतर जिले बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। अब तक 35 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम है। कहीं-कहीं तो अभी अनुमान के मुताबिक आधी बरसात भी नहीं हो पाई है।
ऐसे में सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। उनकी धान समेत खरीफ की फसलें बर्बाद हो रही हैं। धान की रोपनी प्रभावित हुई है। बिहार के लोगों को अगले 10 दिनों के भीतर अच्छी बारिश की उम्मीद है।
Share This Article
More from ARWALMore posts in ARWAL »
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BHABUAMore posts in BHABUA »
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SHEIKHPURAMore posts in SHEIKHPURA »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from SUPAULMore posts in SUPAUL »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *